: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
Admin
Wed, May 29, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बहराइच। सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान और आजाद भारत के नव निर्माण विशेष कर किसान संवर्ग के लिए उनके संघर्ष की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महान किसान नेता एवं देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता एवं ग्रामीण परिवेश में बिताया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रारम्भ में चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद में वकालत शुरू की लेकिन देश प्रेम एवं जनसेवा की वजह से वह राजनीति में सक्रिय हुए। वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी भानुप्रताप द्विवेदी ने कहा कि एक सामान्य छोटे परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में भाग लिया और शारीरिक मानसिक यातनाएं सहीं और जेलयात्रा की। अन्त में सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन से सीख लेकर देश सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में अश्विनी बाजपेई, बाबूलाल वर्मा, सुन्दर लाल रावत, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन