पूर्व सांसद ने मेधावियो को किया सम्मानित : पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का कैसरगंज में भव्य स्वागत
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 29, 2025
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के विकास खण्ड फखरपुर के बालार्क ऋषि महाविद्यालय अरई कलां में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सशक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसी संकल्प को साकार करने की दशा में सम्मान समारोह के अंतर्गत फखरपुर ब्लाक के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह बालार्क ऋषि महाविद्यालय आरई कला में आयोजित किया गया। जिसमें 10 विद्यालयों के 2800 प्रतिभावान मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ नवीन सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भारतीय जनता पार्टी, गौरव वर्मा पूर्व प्रत्याशी कैसरगंज, संदीप सिंह प्रमुख कैसरगंज, रणवीर सिंह मुन्ना प्रमुख फखरपुर, सांसद प्रतिनिधि सुनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, पेशकर यादव, ओंकार चौरसिया, अजीत सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उमाशंकर शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह, मनोज पाण्डे, श्रवण कुमार गौड़, अमरेश पांडे, सूरज पांडे, विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह, शोएब अहमद शेख, ह्रदय राम गुप्ता, जनक राज सिंह प्रधान, रमाकांत मिश्रा, अभय राज सिंह समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का कैसरगंज में भव्य स्वागत
ब्लाक बिसेन की अगुवाई में उमड़े हजारों कार्यकर्ता
बुलडोजर से हुई फूलों की वर्षा
कैसरगंज, बहराइच। शनिवार को ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला जब ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का जोरदार स्वागत किया। यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के निकट स्थित उनके प्रतिष्ठान पर उस समय हुआ जब वे बहराइच जा रहे थे। पूर्व सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सड़क के दोनों किनारों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने हाथों में फूल-मालाएं लेकर उनका इंतजार किया। जैसे ही बृजभूषणशरण सिंह का काफिला कैसरगंज पहुंचा, वातावरण “बृजभूषण शरण सिंह जिंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो, बृजभूषणशरण सिंह जैसा हो” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर स्वागत का अनोखा नजारा पेश किया गया। जिसने पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने भी उमंग और उत्साह के साथ पूर्व सांसद का अभिनंदन कर यह दर्शा दिया कि उनकी लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही बरकरार है। लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। वहीं ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन ने कहा कि “कैसरगंज की जनता आज भी बृजभूषण शरण सिंह को अपना सच्चा प्रतिनिधि मानती है और यह जनसैलाब इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।” इस अवसर पर मनोज सिंह, अमित सिंह काका, राकेश सिंह प्रधान, मौलाना खालिद, रियाज प्रधान, रोहित सिंह प्रधान, अनिल सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष सिंह, शिवाजी पांडे, नियाज अहमद प्रधान, अनुपम सिंह प्रधान, मोहम्मद आसिफ प्रधान, अंसार अहमद, विश्व पाल सिंह, बादशाह सिंह राजेश सिंह, सुधीर कुमार मौर्य, हरीश कुमार, कैलाश नाथ , अजय कुमार ,रिजवान सिद्दीकी, मृत्युंजय सिंह ,रिजवान अंसारी, हसीबअहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण, व्यापारी, समाजसेवी और आमजान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन