ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

ममता बनर्जी की चिंता का समाधान मेरे पास नहीः बृजभूषण : प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुँचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

बहराइच। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नगर स्थित गोनार्द लान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को यह नही समझ आ रहा कि एसआईआर कोई मुद्दा नही है इसे हिन्दू और मुस्लिम के नजरिये से नही देखना चाहिए। इसमें हिंदुओ के भी बहुत नाम कटेंगे और मुसलमानों के भी बहुत नाम कटेंगे। जिस औसत में लोग दो जगह मतदाता है वैसे ही नाम कटेंगे। उन्होंने ममता बनर्जी के एसआईआर के विरोध को लेकर कहा कि वह जानती है कि बहुत से नाम ऐसे हैं जो बंगला देश से जुड़े हैं और यहां मतदाता बनते हैं और बंग्लादेश में सुविधा उठाते हैं और यहां भी सुविधा उठाते हैं इसलिए ममता बनर्जी को ज्यादा चिंता है और उनकी चिंता का समाधान मेरे पास नही है। आगामी चुनाव लड़ने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति हूँ, एक परिस्थिति उत्पन्न हुई थी जिस कारण मैं चुनाव नही लड़ा। पार्टी ने मेरी जगह पर मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया, अब मेरे क्षेत्र और प्रदेश की जनता मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है, मैं रिटायर नही हुआ था रिटायर कर दिया गया था। मैं कहाँ से चुनाव लड़ूंगा यह जनता तय करेंगी। मैं ऐसा सांसद खोज रहा हूं जो क्षेत्र में ज्यादा अत्याचार कर रहा हो। भारतीय जनता पार्टी के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ही रगड़ाई करता हो मैं ऐसे क्षेत्र को चिन्हित करूंगा 2029 में चुनाव लड़ने के लिए। प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए उन्होंने बताया कि 1992 में मैने नारा दिया था कि स्वच्छ गोंडा, साक्षर गोंडा और हरा भरा गोंडा, उसके बाद मैंने नारा दिया स्वच्छ देवीपाटन मंडल, साक्षर देवीपाटन मंडल और हरा भरा देवीपाटन मंडल, तब से लेकर आज तक इस पर काम हो रहा है। इस वर्ष के जो प्रतिभाशाली बच्चे थे जो मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं पढ़ाई लिखाई में उनके सम्मान का यह कार्यक्रम है। यह 10 जुलाई 1992 से शुरू हुआ था। इस मंडल में 42 ब्लॉक हैं उन सभी सहित यहां कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें