ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

संकुल बैठक में निपुण आकलन पर दिया गया जोर : पूर्व प्रधानाध्यापक का हुआ सम्मान

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 18, 2025

फखरपुर, बहराइच। विभागीय निर्देशानुसार न्याय पंचायत जैतापुर में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय ईश्वरदीन पंडितपुरवा में संकुल बैठक का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया गया। एआरपी संजीव त्रिपाठी ने निपुण लक्ष्य पर चर्चा करते हुए बच्चों का आकलन निपुण प्लस ऐप से करने पर जोर दिया। एआरपी अरविंद कुमार ने संदर्शिकाओं के प्रयोग पर बल दिया। पूर्व एआरपी राजकिशोर सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधानाध्यापक आदित्य चतुर्वेदी ने पूर्व प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन को शाल, आरती भेंट किया तथा राधेश्याम ने पेन देकर सम्मानित किया। शिक्षक संकुल शादाब अहमद ने 28 नवंबर से होने वाली अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पर चर्चा किया। इस दौरान जकिया अंजुम, आरती, गीता, रवींद्र कुमार मिश्र, संजय, अमित त्रिवेदी, अजय चौहान, राजकुमार, पीयूष पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें