: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, गाड़ी में की तोडफोड़
Admin
Thu, Mar 21, 2024
चार के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
बहराइच। दबंगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। भाजपा नेता पर हुए हमले की सूचना पर भारी संख्या में समर्थक भी कोतवाली में एकत्रित हो गए। जिसके बाद दी गई तहरीर पर दबंगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। गौरतलब हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय सिंह रैकवार गुरूवार सुबह अपने कैसरगंज आवास से निकले थे। कुछ दूर पहुंचते ही दबंगों ने उन पर हमला कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता के समर्थकों के एकत्रित होने पर हमलावर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञातव्य हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भतीजे से हमलावरों में से एक युवक की बुधवार सायं को किसी मामले को लेकर मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ अजीत प्रताप सिंह पुत्र योगेन्द्र प्रताप सिंह, ़ऋषभ सिंह उर्फ ऋषि पुत्र अजीत प्रताप सिंह, लोकेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र योगेन्द्र प्रताप सिंह निवासीगण गढी कन्दैला थाना कैसरगंज व एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुअसं. 91/24 धारा 307, 392, 427 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि मेरे कैसरगंज बस स्टैण्ड पहुंचते ही दबंगों ने मेरी गाड़ी रोक कर गोली मारने की धमकी देते हुए गाड़ी को ईट पत्थर से तोड़ दिया तथा 45 हजार रूपये व गले की सोने की चैन जबरन छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन