ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: बाघों की सुरक्षा को लेकर वनकर्मी करेंगे पैदल गश्त

डीएफओ ने दिया 316 किमी पैदल गश्त का लक्ष्य
बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बी शिव शंकर द्वारा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग विश्व बाघ दिवस के अवसर पर बाघों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आमजनमानस को बाघों के प्रति जागरूक करनें हेतु समस्त रेंजों को सोमवार रात्रि समय 12 बजे से 24 घण्टे) कुल 316 किमी. का पैदल गश्त किए जाने का लक्ष्य दिया गया और निर्देश दिया कि गश्त अधिक से अधिक दुर्गम इलाकों में की जाए। इससे बाघों के इलाके में गश्त का औसत बढेगा। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आमजनमानस मंे बाघों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर ने कतर्नियाघाट रेंज के ईको अवेयरनेस सेन्टर पर विद्यालयी बच्चों के बीच एक नेचर क्विज प्रतियोगिता कराया गया तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पत्रकार बन्धु, वन अधिकारी, कर्मचारी, एसटीपीएफ के जवान एवं गैर सरकारी संस्था द्वारा प्रतिभाग किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि बाघों की उपस्थिति एक स्वस्थ जंगल का प्रतीक है जिसको बचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें