मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया भेड़िया : वन विभाग की टीम ड्रोन से भेड़िए व बच्ची की तलाश मंे लगी
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Nov 2, 2025
बहराइच। क्षेत्र में भेड़िये का खौफ नहीं हो रहा है। थाना क्षेत्र फखरपुर के ग्राम कंदौली में शांति पुत्री राकेश उम्र 5 वर्ष अपने मां के साथ घर के अंदर सोई थी। बालिका शांति रविवार प्रातः 5 बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली उसी समय भेड़ियां उठा ले गया। जैसे ही भेड़िए ने बच्ची को जबड़े में दबोचा तो वह चीख पड़ी। मां ने शोर मचाया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण लाठी, डण्डे लेकर दौड़े, लेकिन भेड़िया बच्ची को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मांस के टुकड़े मिले है। कुछ जगह खून के धब्बे भी नजर आए। हालांकि अभी तक बच्ची का शव नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बच्ची की ड्रोन सर्विलांस और डाग स्क्वायड की मदद से तलाश की जा रही है। कुछ दूरी पर घास पर बच्ची के शरीर के टुकड़े मिले। बेटी के खून और मांस के टुकड़े देखकर मां बेहोश हो गई। घर और पड़ोस की अन्य महिलाएं उसे संभाल रही है। वहीं पिता राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
वन अधिकारी बोले भेड़िए को नहीं छोड़ेगे
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में टीमों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि बच्चों को घरों से न निकलने दे। किसी भी संदिग्ध हरकत की तुरन्त पुलिस या वन विभाग को सूचना दे। किसी भी हालत में भेड़िए को नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन