ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: बिना चारे के वन विभाग ने लगा दिया पिंजरा

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही के गिरधरीपुरवा मजरे में एक बालिका पर तेंदुआ ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें बालिका जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस दौरान ग्रामीणों के काफी विरोध करने पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था की थी। वन विभाग ने पिंजरा लगाया भी। पिजरा लगाये आज तीन दिन हो गए परंतु पिंजरे में बकरी बांधना भूल गया वन विभाग। सिर्फ पिंजरा लगा कर चले गए। जिसकी वजह से पिंजरे के पास अभी तक कोई भी तेंदुए की गतिविधियां नजर नहीं आ रही। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तेंदुआ गांव के आसपास आता है परंतु तेंदुआ पिंजरे में नहीं फस रहा क्योंकि वह बंद भी है और उसमें कोई चारा नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें