ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: हैरों में फंसकर तेंदुए की पूंछ कटी, जांच में जुटा वन विभाग

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में जंगली जानवरों के लिए मुसीबतों का दौर जारी है। अभी तक कई तेंदुए व बाघिन की मौत के बाद एक तेंदुए की पूंछ ही कट गई। ककरहा रेंज अंतर्गत एक गांव में बीते गुरुवार को एक ग्रामीण के ट्रैक्टर के हैरो में तेंदुए की पूंछ फंसी मिली। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। इस दौरान मौके पर पहुचे वन कर्मियों ने डोएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर के निर्देश पर पूँछ को कब्जे में लिया। घटना से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ किन्ही कारणोंवश हैरो में फंस गया जो किसी तरह अपने आप को छुड़ा कर भाग निकला लेकिन उसकी पूंछ उसी में फंस गई। लेकिन घटना की जांच में वन विभाग की टीम जुटी हुई है। डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर ने बताया कि घटना ककरहा रेंज की है और बीते गुरुवार की है। ट्रैक्टर के हैरो में तेंदुए की पूछ फंसे की होने की सूचना पर उसे निकाल कर एनटीसीए के गाइडलाइन के अनुसार उसे जलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैपिंग के जरिए मोनिटरिंग कर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है अगर तेंदुआ जख्मी पाया गया तो उसका इलाज किया जाएगा। साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें