ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भेड़िया प्रभावित क्षेत्रों में जारी है वन विभाग की निगरानी

बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच ने बताया कि 07/08 सितम्बर की दिवारात्रि में हिंसक भेड़िया द्वारा किसी प्रकार की कोई भी घटना कारित नहीं की गई है। डीएफओ ने बताया कि महसी तहसील अन्तर्गत घाघरा नदी के कछारी क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िया के सक्रियता प्रभावित क्षेत्र को निगरानी की दृष्टि से 03 सेक्टरों में बाटकर सेक्टर प्रभारियों को तैनात किया गया। जिनके द्वारा आदमखोर भेड़िया को रेस्क्यू करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। बीती रात 04 थर्मल ड्रोनों व कैमरा ट्रैपस के माध्यम से आदमखोर भेड़िया को खोजने तथा उसके आवागमन को खोजने की कार्यवाही की गई। डीएफओ ने बताया कि सक्रियता प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती टीमों द्वारा पैदल चलकर आदमखोर भेड़िया के पगमार्क खोजने की कार्यवाही की गयी। जन जागरूता टीमों द्वारा गाँवों में पोस्टर व बैनर लगाकर संगोष्ठी, बैठकों के माध्यम से ग्रामीणजनों को आदमखोर भेड़िया से बचाव हेतु जागरूक करने की कार्यवाही की गयी। प्रभाग स्तर पर स्थापित कमांड सेंटर द्वारा दिवारात्रि में टीमों द्वारा गश्ती दलों से सूचनाओं को प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनसे प्राप्त दिशा निर्देशों को गश्ती टीमों को अनुपालनार्थ प्रेषण की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आदमखोर भेड़िया के सक्रियता प्रभावित क्षेत्र का दिवारात्रि गश्त करने की कार्यवाही की गयी। जन जागरूकता के तहत प्रभावित क्षेत्रों के समस्त ग्रामवासियों को रात्रि में अपने घरों के अन्दर दरवाजा बन्द करके सुरक्षित सोने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें