ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नहीं खत्म हो सका बहराइच-बनारस इण्टरसिटी के लिए कोहरा

फरवरी बीतने को है अभी भी टेªन का संचालन है ठप
बहराइच। कोहरे के चलते निरस्त हुई बनारस-बहराइच इण्टरसिटी का संचालन कोहसा छंटने के बाद भी नहीं हो सका। तमाम अन्य गाड़ियों का संचालन तो शुरू हो गया पर बनारस-बहराइच इण्टरसिटी के लिए अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है। ज्ञातव्य हो कि बनारस से बहराइच चलने वाली इण्टरसिटी एक्सप्रेस 14213 का संचालन कोहरे के चलते बंद कर दिया गया था। फरवरी बीतने को है अभी भी इस टेªन के लिए कोहरा नहीं छट पाया है। जिसके चलते इसका संचालन अभी भी बंद है। गौरतलब हो कि आमान परिवर्तन के बाद गोण्डा तक चलने वाली बहराइच-बनारस इण्टरसिटी का संचालन बहराइच तक बढ़ा दिया गया था। कुछ दिन चलने के बाद से ही इस टेªन पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। कभी यार्ड डि मार्लिंग तो कभी अन्य कार्यों का हवाला देकर टेªन का संचालन बंद किया जाता रहा। काफी जद्दोजहद के बाद दिसम्बर में टेªन का संचालन शुरू भी हुआ तो कुछ दिनों के बाद कोहरे का हवाला देकर संचालन बंद कर दिया गया। पर एक बार कोहरा समाप्त हो चुका है, ठण्ड भी गायब हो गई है पर अभी तक बहराइच-बनारस इण्टरसिटी 14214 का संचालन शुरू नहीं हो सका है। मामले में जनसम्पर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे महेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस टेªन का संचालन नार्दन रेलवे द्वारा किया जाता है। उनके द्वारा संचालन शुरू करने के बाद ही हमारे यहां से संचालन शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें