ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

बहराइच। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ्पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला’ के निर्देशन में ’अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा’ द्वारा शहर क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों, चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों (पीपल चौराहा से मूंगफली मण्डी, ट्रान्सफार्मर चौराहा से जामा मस्जिद होते हुये गुदड़ी चौराहा से मिश्रित आबादी क्षेत्र से होते हुये पीपल चौराहा से घण्टाघर से कानूनपुरा होते हुये छोटी तकिया से छावनी चौराहा से पुनः घण्टाघर आदि) में फ्लैग मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन मानस व दुकानदारो से वार्ता कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया एवं पुलिस के आचरण के सम्बन्ध में फीड लिया गया। जनमानस को आश्वस्त किया गया कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव कटिबद्ध है। भ्रमण के दौरान कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, थाना दरगाह शरीफ के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें