ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मार्ग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, एक घायल

बहराइच। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि मृतकों में युवक पुजारी समेत अन्य शामिल है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुर्तिहा कोतवाली के अमृतपुर पुरैना कांटा निवासी 25 वर्षीय रूदल राजभर पुत्र श्याम बहादुर, उसका चचेरा भाई 24 वर्षीय पवन कुमार राजभर पुत्र सुभाष शनिवार रात बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही बाइक सेमरी मलमला के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी से जा भिड़ी। जिसके चलते बाइक सवार दोनो घायलो को आनन फानन मे एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने रूदल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी बाबा रामदास को अरई पुलिया के पास दो दिन पूर्व वाहन की टक्कर से घायल हुए थे। रात में उपचार के दौरान बाबा की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर 25 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात को अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर गोंडा जिले के थाना कौडिया के ग्राम पकड़ी मारूडीहा निवासी शंकर गौतम 75 पुत्र दर्शन गौतम विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र ग्राम कंछर में शनिवार को गैस सिलेंडर भरवाने बाइक से आए थे। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा के ग्राम रतनपुर विजय नगर निवासी ओम प्रकाश 50 पुत्र राम समुझ पैदल जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बाक्स
नौ दिन पहले हुई थी शादी
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी मलमला गांव के पास हुए हादसे में दम तोड़ने वाले रुदल की पत्नी और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल चेचेरे भाई पवन राजभर ने बताया कि नौ दिन पहले ही रुदल राजभर का विवाह हुआ था। लेकिन नियत ने भाई को काल के गाल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें