ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर मुकदमा दर्ज : महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा कहे जाने पर एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 16, 2025

बहराइच। जिले में एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पुत्र अज्ञात व फिरोज बागवान पुत्र अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय दंड संहिता बीएनएस 2023 की धारा 196(1) बी व 353(2) के अंतर्गत उन पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि यह एफआईआर उनके द्वारा महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को उन्होंने अपने भाषण में लूटेरा कहां है। जिससे आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिससे सामाजिक सौहार्द खराब करने का उन्होंने प्रयास किया है। यह टिप्पणी उन्होंने 14 सितंबर को त्रिमुहानी रोड स्थित फिरोज बागवान के घर पर बिना कोई अनुमति प्राप्त किये आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था। मामले के संबंध में हिंदू रक्षा दल के जिला महामंत्री तिलक राम मिश्र पुत्र रामचंद्र मिश्र शेखदाहीर वैदपुरवा थाना कोतवाली देहात की तहरीर पर की गई है और सामाजिक सौहार्द खराब करने में अहम भूमिका निभाया जाना बताया है और इन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें