ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

30 वाहनों का किया गया चालान : 62,000 रुपये का लगाया अर्थदंड

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 9, 2025

बहराइच। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। शासन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्पीड राडार यंत्र द्वारा वाहनों की गति की जाँच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए कुल 30 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई तथा उन पर कुल 62,000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। यातायात पुलिस आमजन से पुनः अपील भी की कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है तथा नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें