ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

24 वाहनों का किया चालान : 48,000 रुपये का लगाया अर्थदंड

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 26, 2025

बहराइच। शासन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्पीड राडार यंत्र द्वारा वाहनों की गति की जाँच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए कुल 24 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई तथा उन पर कुल 48,000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। यातायात पुलिस आमजन से पुनः अपील भी की कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है तथा नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें