त्रिस्तरीय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ संशोधित : 06 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 19, 2025
24 से 30 दिसम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे दावे एवं आत्तियां
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित की गई समयसारिणी में आंशिक संशोधन कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने का कार्य (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 14 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैंपिग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियों कराने आदि का कार्य 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक पूर्ण कर अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर को किया जायेगा। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 से 30 दिसम्बर तक किया जा सकता है तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक किया जायेगा इस दौरान 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किये जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर से 06 जनवरी तक किया जाना तथा दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 07 जनवरी से 12 जनवरी तक पूर्ण किया जायेगा। संशोधित समयसारिणी के अनुसार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 13 जनवरी से 29 जनवरी तक की जायेगी तदोपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य 30 जनवरी से 05 फरवरी जनवरी तक पूर्ण कर निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 06 फरवरी, को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन