क्रांतिकारी शहीद मंगल पाण्डेय का जन्म दिवस मनाया गया : सेनानी उत्तराधिकारियों ने मंगल पाण्डेय को स्वतंत्रता आन्दोलन का अग्रदूत बताया
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 19, 2025
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में 1857 की क्रांति के प्रथम क्रांतिकारी शहीद मंगल पाण्डेय का जन्म दिवस मनाया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें स्वतंत्रता आन्दोलन का अग्रदूत बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच/श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मंगल पाण्डेय का प्रसिद्ध नारा मारो फिरंगी को था। उनके संघर्ष का मुख्य कारण एनफील्ड राइफल में प्रयुक्त चर्बी युक्त कारतूस था जिसे भारतीय सैनिकों ने अपने धर्म के खिलाफ माना। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 1857 में बैरकपुर में तैनात मंगल पाण्डेय के कार्यों ने भारतीय विद्रोह को जन्म दिया जिसे अक्सर भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है। वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी राम राज सिंह ने कहा कि मंगल पाण्डेय की शहादत ने भारत के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, यदुनाथ प्रसाद यादव, विशेश्वर नाथ अवस्थी, संतोष पाठक, मुरली पाण्डेय, जगतराम आर्य, परमा देवी, ललिता पटवा, ज्ञानवती, तुलसी राम, माता प्रसाद, राम तपेश्वर सिंह, शिव नारायण, रामदीन गौतम, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, दोस्त मोहम्मद सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन