ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

जयंती पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को नमन : सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 18, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में 1857 की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच एवं श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से उन्हें मनु या छबीली बुलाया जाता था। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के पुत्र की अल्पायु में ही मृत्यु हो गई थी। कार्यक्रम में संगठन के विशेष कार्याधिकारी एवं वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, मोहर्रम अली, मनीष यादव, शालिनी यादव, सीताराम,अमन सोनी, कुर्बान खां सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे। वही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के 168वें बलिदान दिवस को महिला कांग्रेस नेत्री मालती पासवान की अगुवाई में नारी जौहर दिवस के रूप में शेखवापुर चित्तौरा में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव रहें तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह रहे। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि उठो हमारे देश की नारी, दुश्मन ने ललकारा है, तीर और तलवार पकड़ लो, भारत देश तुम्हारा है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि 4 जून 1857 को 22 वर्षीय रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का विगुल फूंका था। जिन्होंने साफ कहा था कि मैं मरते दम तक किसी भी कीमत पर झांसी नही दूंगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगौती कैराती, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विष्णु यादव, नीरा गौतम, तारा देवी, धर्मावती माधुरी, किरन, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, सुनीता, कुसुम चौहान, शांति देवी, शकीला बानो, कलावती, कौशल्या, तेतरी, सूरसती, फूलमती, अवधराज पासवान, राम प्यारे, जगदीश, मुश्ताक अली सहित कई लोगों मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें