ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न : शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये त्योहार

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 18, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा थाना परिसर में आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण स्थिति में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह उपस्थित रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में कुल 176 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी, जिनमें से केवल रूपईडीहा कस्बे में ही 14 मूर्तियां रखी जाएंगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रूपईडीहा रामबदन यादव, पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर फारुकी तथा दुर्गा पूजा समितियों के सभी अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने पूजा समितियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डीजे बजाने के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील गानो का प्रयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही, ध्वनि की तीव्रता नियंत्रित रखी जाए ताकि किसी विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि अगर थाना क्षेत्र के किसी गांव प्रतिमा विसर्जन यात्रा के रास्ते को लेकर कोई विवाद हो तो तुरंत थाने में अवगत कराया जाए जिससे इसका तत्परता के साथ समाधान किया जा सके। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूपईडीहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर तरफ अपनी नजर बनाए हुए है। बैठक का सफल संचालन डॉ.सनत कुमार शर्मा ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें