ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आयुक्त ने उर्वरक वितरण कार्य का लिया जायजा : कृषकों को अपने सम्मुख बटवायी उर्वरक

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 23, 2025

बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील ने शुक्रवार को देर शाम बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, कल्पीपारा का औचक निरीक्षण कर उर्वरक वितरण कार्य का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सुशील ने समित के स्टॉक रजिस्टर व वितरण रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध स्टॉक की बाबत भी जानकारी प्राप्त की। समिति पर खाद वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए आयुक्त ने अपने समक्ष किसानों को उर्वरक का वितरण कराते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी किसानों की इसी समय उर्वरक का वितरण कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में प्राप्त होने वाली यूरिया का सुव्यवस्थित ढंग से वितरण कराया जाय ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौजूद कृषकों से वार्ता कर उर्वरक वितरण के सम्बन्ध में फीड बैक भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार देवीपाटन मण्डल अरविन्द प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव तिवारी, एडीओ सहकारिता अमर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें