: आखिरकार पिंजडे में कैद हुई मादा तेंदुआ
Admin
Tue, May 7, 2024
आखिरकार पिंजडे में कैद हुई मादा तेंदुआ
वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा
बिछिया, बहराइच। ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबक बनी मादा तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। तेंदुए द्वारा अब तक एक बालिका को हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था जबकि एक अन्य बालिका को भी हमला कर घायल किया गया था। जिसके चलते ग्रामीण परेशान थे और वह वन विभाग से लगातार तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगा रहे थे। जिस पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। जिसमें तेंदुआ कैद हो गई। डीएफओ मौके पर पहुंचे हैं। ज्ञातव्य हो कि छह दिन पूर्व धर्मापुर रेंज के धर्मापुर गांव से आठ साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गया। दूसरे दिन उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था। वहीं इसी ग्राम में रहने वाले सुखराम की सात साल की बेटी श्रद्धा पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तेंदुए के लगातार बढ़ते हमले को लेकर उसे पकड़ने के लिए डब्ल्यूटीआई और वन विभाग ने पिंजरा लगाकर थर्मो सेंसर कैमरे से तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार की देर रात पिंजरे में एक मादा तेंदुए कैद हो गई। पिंजरे में तेंदुए को देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी मोबिन आरिफ मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी। डीएफओ ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन