ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: शावक की तलाश में पिंजड़े में कैद हुई मादा तेंदुआ

तीन दिन में पकड़े गए दो तेंदुआ, अभी एक और शावक की तलाश
बहराइच। नानपारा रेंज में आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने तेंदुए अब वन विभाग की ओर से पकड़े जा रहे हैं। तीन दिन पूर्व शावक वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ था। अब उसी स्थान पर मंगलवार सुबह मादा तेंदुआ भी पिंजड़े में कैद हो गई। वन विभाग द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के विभिन्न गांवों में अगस्त माह से मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ भ्रमण कर रही थी। शावकों की सुरक्षा के लिए तेंदुआ लोगों पर हमला कर रही थी। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन मुख्य वन संरक्षक की ओर से बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप वधावन को बहराइच वन प्रभाग का जिम्मा देकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन की अगुवाई में तीन दिन पूर्व एक तेंदुए के शावक को पकड़ा गया था। मंगलवार सुबह शावक की तलाश में मादा तेंदुआ भी दौलतपुर ग्राम पंचायत के लोनियनपुरवा गांव में लगे पिंजड़े में कैद हो गई। यह क्षेत्र लखीमपुर और बहराइच की सीमा पर स्थित है। डीएफओ ने बताया कि मादा तेंदुआ पकड़ ली गई है। दुधवा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक दया शंकर की अगुवाई में रेंज कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तेंदुए को लाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण और उच्चाधिकारियों की सूचना के बाद तेंदुए को जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी एक शावक और विचरण कर रहा है। उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें