बख्शीपुरा नई बस्ती में नालियां चोक, सड़कों पर भरा गंदा पानी : संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 1, 2025
बहराइच। मोहल्ले की नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। चोक होने के चलते सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में समस्यायें हो रही है। बावजूद इसके मोहल्ले के कुछ दबंग सफाई कर्मचारियों को सफाई करने से मना किया जा रहा है। जिससे सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। मामला मोहल्ला चांदमारी बख्शीपुरा चमारनपुरवा नई बस्ती का है। जहां मोहल्ले की नालियां गंदगी से पटी होने के चलते सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे लोग उसी गंदे पानी में होकर आवागमन के लिए मजबूर है। मामले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के सचिव/स्थायी मंत्री द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले की नालियों की सफाई की मांग की गई थी। बावजूद इसके रविवार को कुछ सफाईकर्मी पहुंचे तो पूरी नालियों की सफाई न कर मात्र थोड़ा बहुत दिखावे के लिए काम करने के बाद सभी सफाईकर्मी चले गए। सेनानी परिषद मंत्री रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी 4 जून को उनके आवास पर अखण्ड रामायाण पाठ का आयोजन है तथा वैवाहिक कार्यक्रम भी सम्पन्न होना है। बावजूद इसके अभी तक नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों का थोड़ा बहुत निकाला गया कूड़ा सड़कों पर ही पड़ा हुआ है। जिससे मोहल्लावासियों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका परिषद के अधि.अधि.को निर्देशित कर मोहल्ले में सफाई करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ताकि संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन