ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: दो शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बहराइच। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में दो शव पाए गए। पर उनकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट नंबर दो के सामने मैदान में अज्ञात का शव मिला। शव मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर को ईंट से कूचा भी गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ हरदी थाना क्षेत्र के गौरी शंकरपुरवा के पास पेड़ से अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीण गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें