आरसेटी में 13 प्रशिक्षुओं को वितरित किया गया प्रमाणपत्र : एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप पर किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण खाद व कृषि रसायन
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 17, 2025
बहराइच। तेजवापुर ब्लॉक के इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहे 13 दिवसीय कृषि उद्यमी (एग्री जंक्शन वन स्टाफ शाप)के प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कृषि उप निदेशक विनय कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि एलडीएम जितेंद्र कुमार मसंद रहे। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि स्नातक बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान करने हेतु एग्री जंक्शन वन स्टाफ शाप योजना जनपद में संचालित की जा रही है। आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे इस वर्ष योजना में 13 कृषि स्नातक युवकों प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र दिया गया है। श्री वर्मा ने कहा कि इस पहल से न केवल युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा बल्कि किसानों को भी गुणवत्तापूर्ण खाद बीज और कृषि रसायन उपलब्ध हो सकेंगे। एलडीएम जितेंद्र कुमार मसंद ने कहा कि यह योजना बेरोजगार युवकों को उद्यमी बनने का अवसर प्रदान करेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में भी सहायक होगी। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक रीती कुमारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एसडीओ कृषि शिशिर कुमार वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ सीपीएन गौतम,संस्थान के संकाय सदस्य अरविंद कुमार मिश्रा,राजेश कुमार, प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य,सचिन श्रीवास्तव व धीरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन