एक दिवसीय किसान चौपाल आयोजित : कृषको को रासायनिक उर्वरक व रासायनिक दवाइयों के उपयोग से बचने की सलाह दी गई
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 15, 2025
बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज (रामपुर) रुपईडीहा परिसर में कृषि व उद्यान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कृषि उत्पादकता चौपाल व कृषि उत्पाद प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उपस्थित प्रगतिशील कृषको को विभाग की ओर से दलहन, तिलहन के उत्कृष्ट बीजो का निःशुल्क वितरण कर राष्ट्र व समाज हित में कृषि उपज बढ़ाने का आवाहन किया गया तथा कृषको को रासायनिक उर्वरक व रासायनिक दवाइयों के उपयोग से बचने की सलाह भी दी गई। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय किसान चौपाल को संबोधित करते हुए उप निदेशक कृषि विनय वर्मा ने कहा कि किसानों को मिट्टी की जांच करवाकर आवश्यकता अनुसार ही रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक दवाइयों का उपयोग करना चाहिए अधिक खाद के उपयोग से धरती के बांझ होने का खतरा भी बढ़ रहा है साथ ही मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से लघु व सीमांत किसानों के लिए फलदार व वनौषधि प्रजाति के वृक्ष उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उप मण्डलीयकृषि अधिकारी डॉ शिशिर वर्मा ने कहा कि किसान उत्पाद संगठन के माध्यम से कृषि उपज को उचित दर पर विक्रय करने पैकिंग, प्रोसेसिंग आदि को बढ़ावा देने के लिए कृषि क्षेत्र में बहुमुखी कार्यक्रम संचालन किये जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक पर्यावरणविद शिव पूजन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रगतिशील किसान महेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने किया। इस अवसर पर किसान परिषद विकास खंड अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, प्रगतिशील किसान विशेष सिंह ,कृषि अधिकारी सुशील मौर्य ,ग्राम प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष तकम्मस खान, प्रगतिशील किसान राजीव श्रीवास्तव, बद्री सिंह, प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव, आयूष वर्मा, रुद्र प्रताप मिश्रा, पर्यावरणविद राघवेन्द्र शर्मा, समाजसेवी अशोक उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन