ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: क्रय केन्द्रो पर साफ एवं ताजा गन्ने की आपूर्ति करे किसानः राठी

परसेण्डी, बहराइच। पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा किसानो के खेत पर जाकर ताजा एवं साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पारले कंपनी द्वारा हमेशा किसान हित को ध्यान में रखकर कार्य किया है। किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना बीज वितरण, आधुनिक कृषि यंत्रो पर छूट उपलब्ध कराना शामिल है। किसानों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कंपनी के प्रति करना चाहिए। किसानों को बताया गया कि गन्ने की कटाई जमीन की सतह के बराबर ही करे, गन्ने की फांदी बांधने में सूखे जूने का ही प्रयोग करें। साफ-सुथरा, ताजा एवं जड़ अगोला पत्ती रहित गन्ना ही कंपनी भेजे। जिससे कंपनी सुचारू रूप से अपना पेराई कार्य कर सके। मिल गेट एवं क्रय केन्द्रो पर जो ग्रॉस वजन रखा गया है उतना गन्ना ही भेजे। जिससे आर्थिक नुकसान ना हो। अपने नाम पर ही गन्ना आपूर्ति करे जिससे बेसिक कोटा बढ़ सके। गन्ने की सूखी पत्ती बिल्कुल ना जलाएं, इनका कम्पोस्ट खाद बनाये जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति में सुधार हो सके। इस अवसर पर ग्राम शिवराजपुर, अरई कला, टेड़वा अल्पी मिश्र, रमुआपुर टेड़वा, खपुरवा के काफी संख्या में किसान एवं कंपनी के अन्य अधिकारी रुचिन, सरनाम, दिनेश, शक्ति, अमर बहादुर, अतुल, अलोक, बृजेश मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें