: अधिक उत्पादन देने वाली 15023 गन्ना प्रजाति की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करे किसान
Admin
Sun, Sep 24, 2023
परसेण्डी, बहराइच। अधिक उत्पादन देने वाली 15023 प्रजाति की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में किसान करे। जैसा कि किसान जानते है कि अधिक उत्पादन लेने के लिए गन्ना प्रजातियो की अहम् भूमिका रही है। इसमें 15023 गन्ना प्रजाति किसानो के लिए वरदान साबित हो रही है। काफी किसानो के पास इस प्रजाति का बीज लगा हुआ है। गन्ना मोटा एवं गन्ने की बढ़वार काफी अच्छी है इसलिए इस प्रजाति की नर्सरी जरूर लगाए और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में इसकी बुवाई भी करे। जिन किसानों के पास इस प्रजाति का बीज नहीं है वह अपने सम्बंधित गन्ना अधिकारी से संपर्क करे और बीज का प्रबंध सुनिश्चित करें। बुवाई ट्रेंच एवं रिंग पिट से कर सकते है। जमाव अच्छा हो इसलिए बीज शोधन फफूंदी नाशक दवा थायोफिनेट मिथाइल से जरूर करे। भूमि शोधन ट्राइकोडर्मा से जैविक खाद में मिलाकर करे। बुवाई में 2 आँख को टुकड़ा ही बोये और लाइन से लाइन की दूरी ट्रेंच विधि में 4 फिट कम से कम हो। इससे प्रति एकड़ मात्र 20 कुंतल ही लगेगा। खेती अब एक व्यापार है। इसलिए खेती को व्यापार मनाकर ही करे और प्रति एकड़ 500 कुंतल पैदावार लेना सभी किसान सुनिश्चित करे। खेती में वैज्ञानिक तरीके अपनाये जिससे गन्ना उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में भारी इजाफा होगा। पारले गन्ना विभाग की टीम किसानों के बीच में लगातार कार्य आपके लिए कर रही है। इसलिए इनसे मिलकर बीज, खाद, दवा का प्रबंध अभी से कर ले। बुवाई में ट्राइकोडर्मा आर्गेनिक पोटाश, जैविक खाद एवं अन्य बायो फर्टिलाइजर पर भारी छूट किसानो को पारले कंपनी द्वारा दी जा रही है। इसका भरपूर फायदा किसान उठाये और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना लगाए। यह सभी बातें पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने ग्राम निवासी में किसानों की बैठक में दी। बैठक में काफी संख्या में किसान एवं अन्य अधिकारीगण सूबेदार, नागेंद्र, प्रवेश, दिलीप, सूर्य प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन