ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अच्छे उत्पादन के लिए किसान नई गन्ना प्रजातियो का करें चयन

किसान वैज्ञानिक विधि द्वारा ही करे खेती जिससे उत्पादन में निरंतर हो बढ़ोतरी
मुख्य गन्ना प्रबंधक ने किसानों को किया जागरूक
किसान अभी से आगामी बसंत कालीन बुवाई के लिए बीज करें सुरक्षित
परसेण्डी, बहराइच। पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा क्षेत्र के किसानों को लगातार क्रय केन्द्रों एवं संबंधित ग्रामों में संपर्क कर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्रय केंद्र पदमपिछौरा प्रथम, पदमपिछौरा द्वितीय, करीमुलाहपुर, कंदरा, जगतापुर व हुजूरपुर के किसानों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि अभी से आगामी बसंत कालीन बुवाई के लिए बीज सुरक्षित कर लें। जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में किसानों के पास नई प्रजातियों का बीज तैयार हो जाये। अच्छे उत्पादन में गन्ना प्रजातियों का बहुत अधिक महत्व है। इसलिए 15023,14201 अधिक से अधिक लगाए। बीज के लिए अपने सम्बंधित गन्ना अधिकारी से मिले। इसके अलावा कंपनी को साफ एवं ताजा गन्ना ही भेजे। अन्य प्रजातियों में 0238, 0118 भी लगाए। किसी भी क्रय केंद्र पर एडवांस ट्राली लेकर बिल्कुल ना आये। आपूर्ति तिथि के अनुसार ही गन्ना भेजे। अपने नाम पर ही गन्ना आपूर्ति करे। जिससे बेसिक कोटा बढ़ सके। किसानों को यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक विधि द्वारा ही खेती करे। जिससे उत्पादन में निरंतर बढ़ोतरी होगी। कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ उत्पादन जरूर होना चाहिए। किसानो को पम्पलेट्स भी वितरित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं पारले के अन्य अधिकारीगण सूबेदार, अमरेंद्र, नागेंद्र, शैलेन्द्र, प्रवेश कुमार सिंह, दिलीप, सूर्य, अमर, अशोक व नीरज उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें