ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बंधाई करे किसान, मिलेगी भारी पैदावार

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा पदम पिछौरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। उन्होंने किसानो से कहा कि इस वर्ष फसल की बढ़वार पिछले वर्ष से काफी अच्छी है। इसलिए जो भी बंधाई लायक प्लाट है वह सभी शत-प्रतिशत बांधे। जिससे पैदावार में भारी इजाफा होगा। इसके अलावा गन्ने में कंही-कंही पर बेल दिखाई दे रही है तो उसे जड़ से निकल दे। क्योंकि जंगली बेल भी पैदावार प्रभावित करती है। इस समय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य समिति और चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सभी किसान अपना गन्ना क्षेत्रफल, प्रजाति, पेड़ी-पौधा, बेसिक कोटा, आधार नंबर, मोबाइल नंबर अच्छी प्रकार देख ले जिससे आगामी पेराई सीजन में किसी प्रकार की दिक्कत गन्ना आपूर्ति करने में ना आये। जिन किसानों के पास गन्ना है समिति सदस्य नहीं है 30 सितम्बर से पहले समिति सदस्य जरूर बन जाये। कुछ प्लाटो में पोक्का बोइंग बीमारी देखने को मिल रही है इसके नियंत्रण के लिए 0.2 प्रतिशत यानि 800 ग्राम कापर आक्सीक्लोराइड 400 ली. पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करे। सभी गन्ना किसान अपने खेतों का निरीक्षण प्रतिदिन करते रहे। खेती को व्यापार मानकर वैज्ञानिक तरीके से करे। जिससे प्रति एकड़ कम लागत में अधिक मुनाफा किसान को प्राप्त हो सके। प्रति एकड़ 500 कुंतल कम से कम गन्ना उत्त्पादन किसानों का लक्ष्य जरूर हो। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं कंपनी के अन्य अधिकारीगण सूबेदार, अमरेंद्र, नागेंद्र, दिलीप, प्रवेश, सूर्य प्रताप, अमर, अशोक, शैलेन्द्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें