: बरसात में तेज हवाओं से गिरे गन्ने की बंधाई शत-प्रतिशत करें किसान
Admin
Sat, Sep 9, 2023
शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए किसान नई प्रजातियांें का करे चयन
परसेण्डी, बहराइच। पिछले दो दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है। जिसके कारण काफी गन्ना गिर गया है। गिरे गन्ने की बंधाई तत्काल किसान सुनिश्चित करे अन्यथा पैदावार पर भारी प्रभाव पड़ेगा। गन्ने को सियार व चूहों द्वारा भी अधिक नुकसान होगा। इसलिए समय रहते गिरे गन्ने को सीधा करे और उसके बाद अच्छी तरह से बंधाई कर दे। यह कार्य 24 से 36 घंटे के अंदर पूरा कर ले। क्योकि मिट्टी अभी ताजी है। बंधाई के समय गन्ना टूटेगा नहीं। मौसम विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी किया है कि अभी अगले दो दिन तक और बरसात होगी। गन्ना बंधाई का विशेष अनुरोध पारले कंपनी की एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा किसानों से मरौचा, फखरपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के बाद जो भी खेत खाली है उनकी तैयारी शरदकालीन बुवाई के लिए करे। गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली प्रजातियां 0118, 15023, 14201 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करे। खेत की तैयारी के समय ट्राइकोडर्मा का प्रयोग जरूर करें। बीज शोधन थायोफीनेट मेथाइल 70 प्रतिशत डब्लूपी से जरूर करे, दो आंख का टुकड़ा ही बुवाई में 4 फीट की दूरी पर लगाए, बीज की मात्रा प्रति एकड़ मात्र 20 कुंतल ही लगेगा और जमाव बहुत अच्छा होगा, पैदावार भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन