ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक : प्राकृतिक एवं ज़ीरों बजट की खेती के लिए किसानों को किया जाय प्रेरित

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 19, 2025

बहराइच। नोडल अधिकारी, सेन्ट्रल प्रभारी, नीति आयोग, संयुक्त सचिव भारत सरकार आलोक तिवारी ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों का आहवान्ह किया कि कृषि एवं पशुपालन सेक्टर में कृषि प्रधान जनपद को नई पहचान दिलायें। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जनपद का एक उद्देश्य यह भी है कि आमजन में जनजागरूकता लायी जाये ताकि सक्षम लोग स्वयं भी नये-नये तरीके अपनाकर आगे बढ़ सकें। श्री तिवारी ने कृषि सेक्टर से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राकृतिक एवं ज़ीरो बजट खेती के लिए किसानों को प्रेरित करें तथा आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था की जाय। नोडल अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी जिले में पूंजी व संसाधनों की कमी, निजी क्षेत्र के उद्योग धंधो का अभाव, मुख्य रूप से पिछड़ेपन का कारण होते है। श्री तिवारी ने कहा कि जनपद में कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं है। जनपद के विकास तथा प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में कृषि आधरित उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी सूचकांको में जिले में काफी सुधार हुआ है। उन्होनें कहा कि प्रयास किये जा रहे है सभी सूचकांको में शत प्रतिशत उपलब्धी अर्जित की जाय जिससे जिले के रैकिंग में सुधार हो। ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिलाये जाने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे है। साथ ही ड्राप आउट होने के कारणों की पहचान कर उसे दूर करने की दिशा में भी कार्य किये जा रहे है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, उप निदेशक कृषि विनय वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें