ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

किसान गन्ना के साथ करें सहफसली खेती : उन्नतिशील प्रजातियों का किसान करें चयन

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 24, 2025

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी द्वारा एक बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम क कटहा सी में किया गया। गोष्ठी का संचालन उप मुख्य गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.बी.डी.सिंह ने किसानो से कहा कि गन्ना फसल में उत्पादन को बढ़ाने की अपार संभावनाए है। किसानो का गन्ना उत्पादन लक्ष्य कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ होना चाहिए। इसके लिए वैज्ञानिक खेती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शरदकालीन बुवाई में अधिक से अधिक गन्ना लगाए। शुद्ध, स्वस्थ एवं ताजा बीज का प्रबंध करे। खेत की तैयारी अच्छी प्रकार करें। तैयारी के समय ट्राइकोडर्मा का प्रयोग जैविक खाद के साथ मिलाकर करे। पारले आर्गेनिक पोटाश का प्रयोग अधिक से अधिक करे जिससे कीट-रोग कम लगेंगे और उत्पादन भी बढ़ेगा। लाइन से लाइन की दूरी 4 फिट से कम ना हो। 2 आँख का टुकड़ा ही बीज में प्रयोग करे। बीज तैयार करते समय यदि कोई आंख खराब हो तो उसे अलग निकाल दे। खाद-उर्वरक का प्रयोग पहले लाइन में करे। उसके बाद गन्ना बुवाई करें। बुवाई के बाद केवल 2 इंच मिट्टी ही गन्ने के टुकड़ो पर नाली में डाले। अस्वीकृत प्रजाति 05191 बिल्कुल न लगाएं। अच्छी खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करें। जिससे खेती में लागत कम और मुनाफा बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर भारी संख्या में किसान और कंपनी के अन्य अधिकारीगण अखंड प्रताप सिंह, नीरज सिंह, रमेश सिंह, नीरज वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें