ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

उर्वरक समस्या व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान परेशान : किसानों ने कृषि राज्य मंत्री को भेजा शिकायती पत्र

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 9, 2026

बहराइच। तहसील मोतीपुर अन्तर्गत बिछिया क्षेत्र के किसानों ने उर्वरक न मिलने व चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष को अवगत कराया है। जिस पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की है। किसानों ने मंगलवार को रंजीता कौर के आवास कारीकोट पर बैठक कर यूरिया खाद व बजाज चीनी मिल से गन्ना के बकाया रकम न मिलने की शिकायत भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष उ.प्र.उत्तराखण्ड तराई क्षेत्र गुरवंत सिंह चीमा से की। किसानों का आरोप है कि समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। जिससे निजी दुकानदारों द्वारा मनमाने रेट पर खाद बेची जा रही है। जिससे किसान काफी परेशान है। क्षेत्र के गन्ना किसानों को बजाज चीनी मिल खम्भारखेड़ा लखीमपुर द्वारा एक साल से विलम्ब भुगतान किया जा रहा है। जिससे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। किसानों को गन्ना भुगतान समय पर कराया जाये। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह, किसान लखविंदर सिंह, प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह, राधेश्याम, गुरूपास सिंह, हरपाल सिंह, गुरदास सिंह, मलिक सिंह, विनोद गुरप्रताप सिंह, लाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें