ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

गोष्ठी में शरदकालीन गन्ना बुवाई के बारे में दी गई जानकारियां : अधिक गन्ना उत्पादन देने वाली प्रजातियांे का किसान करें चयन

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी द्वारा बुधवार को पदम पिछौरा ग्राम सभा में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 130 किसानों द्वारा हिस्सा लिया। गोष्ठी का संचालन सूबेदार सिंह ने किया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शरद कालीन गन्ना बुवाई के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करना था। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पारले के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने कहा कि यह गन्ना बुवाई का उपयुक्त समय है। इसलिए जो भी खाली खेत है, उन्हें तैयार करे और गन्ना बुवाई कर दे। स्वस्थ एवं शुद्ध बीज का ही चयन करे। 2 आँख का टुकड़ा ही बोये। बीज एवं भूमि शोधन जरूर करे। बुवाई के समय पारले ऑर्गेनिक पोटाश प्रयोग करें। शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए अपने किसानों को भारी अनुदान पर ऑर्गेनिक पोटाश पारले दे रही है। अधिक उत्पादन लेने के लिए 15023, 14201, 0118, 16202 गन्ने की प्रजातियां ही लगाए। बुवाई से पूर्व उर्वरक का प्रयोग करें तत्पश्चात बुवाई करें। किसान के लिए खेती अब एक व्यापार बन चुका है। जिसे व्यापारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से करने की जरूरत है। गन्ने का क्षेत्रफल और उत्पादन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा की गन्ने के साथ सहफसल जैसे-आलू, लाही, सरसो, मटर, मसूर एवं सब्जियां लगा सकते है। जिससे आर्थिक मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही बुवाई से पूर्व अपने खेत की मिट्टी जांच भी कराये। पारले कंपनी निःशुल्क मिट्टी जांच किसानों के लिए कर रही है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति का पता चल जाता है। उसी हिसाब से उर्वरक का प्रयोग करें। इस अवसर पर काफी संख्या में प्रगतिशील किसान एवं पारले के अन्य अधिकारी सूबेदार सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमर व अशोक वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें