: एमएसपी की मांग को लेकर कलेक्टेªट पर किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौपा ज्ञापन
Admin
Wed, Feb 21, 2024
बहराइच। एमएसपी लागू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी द्वारा बुधवार को कलेक्टेªट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा। भारी संख्या में किसान सुरक्षा के बावजूद भी ट्रैक्टर लेकर कलेक्टेªट में घुस आए। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चैधरी राम कुमार वर्मा की अगुवाई में बुधवार को किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रदर्शन मार्च निकाला। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सभी ट्रैक्टर से ही कलेक्ट्रेट के अंदर डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गए। यहां पर सभी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन डीएम मोनिका रानी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि एमएसपी लागू करने, किसान आयोग का गठन करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फसल मूल्य तय करने, भूमि अधिग्रहण विधेयक 2013 लागू करने, लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा देने समेत सात सूत्रीय मांग पत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन