ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बेहतर उत्पादन वाली गन्ना प्रजाति लगाए किसान

परसेण्डी, बहराइच। पारले कंपनी द्वारा लगातार किसानों के बीच में बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसान गोष्ठी, प्रचार वाहन द्वारा जागरूकता, बुवाई हेतु पम्फ्लेट्स वितरण, 0238 प्रजाति के बचाव हेतु आवश्यक सुझाव, गन्ना विभाग की टीम द्वारा किसानो से लगातार संपर्क स्थापित करना, ग्राम स्तर पर किसान ग्रुप मीटिंग करके जागरूक करना, नई प्रजातियों की बुवाई अधिक से अधिक करना जैसे-15023, 14201 कंपनी द्वारा बुवाई पर बायो फर्टिलाइजर, जैविक खाद, ऑर्गनिक पोटाश, ट्राइकोडर्मा एवं कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर स्प्रे मशीन, आरएमडी, ट्रेंच पर दिए जाने वाले भारी अनुदान शामिल है। जिससे किसानो की औसत गन्ना पैदावार प्रति एकड़ 500 कुंतल प्राप्त हो सके। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम सभा निवासी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन सूबेदार सिंह ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने कहा कि किसान वैज्ञानिक गन्ना खेती को पुरजोर बढ़ावा दे। सबसे अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति 15023 जरूर लगाए। इस प्रजाति पौधे गन्ने के उत्पादन के साथ-साथ दो पेड़ी भी आसानी से ले सकते है। पहली यह ऐसी प्रजाति है जिसकी पौधा-पेड़ी की उपज बराबर है। इसलिए 15023 प्रजाति अधिक से अधिक क्षेत्रफल में किसान लगाए। गोष्ठी में भारी संख्या में किसान तथा पारले के अन्य अधिकारीगण अमरेंद्र, प्रवेश, नागेंद्र, सूरज, दिलीप, अमर, अशोक, राहुल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें