ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: गन्ना सर्वेक्षण के समय अपने खेतो पर जरूर मौजूद रहे किसान

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी क्षेत्र में इस समय गन्ना सर्वेक्षण का कार्य संयुक्त टीम के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमे कंपनी और विभागीय स्टाफ किसान के खेतों पर जाकर सर्वे कार्य कर रहे है। किसान जिनके पास गन्ना लगा है वह अपना पेड़ी का प्रमाणीकरण, पौधा- ऑटम, द्वितीय पेड़ी, प्रजाति, क्षेत्रफल अपने सामने जरूर करा ले और रसीद प्राप्त कर ले। सर्वे से पहले अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन जरूर भरे। जिन किसानों द्वारा पहली बार गन्ने की बुवाई की है या पहले से ही गन्ना है लेकिन समिति के सदस्य नहीं है वह 30 सितम्बर से पहले समिति सदस्य जरूर बन जाये। जिससे आगामी सीजन के दौरान गन्ना आपूर्ति में कोई दिक्कत ना आये। यह सभी बातें पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने ग्राम शाह सलेमपुर, हुजूरपुर, भैसाही, दौलतपुर, पदमपिछौरा में सर्वे निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से कही। सर्वे मौके पर चेक किया गया, सर्वे सही मिला। इसके अतिरिक्त फसल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी कहा की गन्ना उत्पादन बढे, इसके लिए पेड़ी फसल पर किसान विशेष धयान दे। समय पर सिचाई, खाद, उर्वरको की उचित मात्रा में प्रयोग, कीड़े बीमारियों का नियंत्रण, खरपतवार नियंत्रण के लिए जुताई, गुड़ाई, पर्णीय छिड़काव आदि। जिससे किसान की औसत पैदावार कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं कंपनी के अन्य अधिकारी सूबेदार, दिलीप, प्रवेश, नागेंद्र, सूरज, अमर अशोक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें