ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

गन्ना क्रय केन्द्र पहड़वा का डीएम ने किया निरीक्षण : कृषकों द्वारा इंडेंट बढ़ाने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने चीनीमिल बलरामपुर के क्रय केन्द्र पहड़वा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तौल कार्य सही पाया गया। कृषकों द्वारा इंडेंट बढ़ाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी द्वारा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला को समानुपातिक खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र पर ग्राम फरदा त्रिकोलिया नि. गन्ना कृषक शिवकुमार पुत्र बृजकुमार सिंह की खड़ी खाली ट्राली का वज़न कराने पर ट्राली का वज़न 18.45 कुण्टल पाया गया। जबकि पुनः ट्राली पर 05 कुंण्टल का बांट रखकर तौलने पर वजन 23.45 कंुण्टल पाया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि क्रय केन्द्र पर 01 दिसम्बर तक 43245.20 कंु. गन्ना क्रय किया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें