ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तेंदुए के हमले में किसान घायल

बहराइच। खेत में खाद डाल रहे किसान पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के चलते किसान बुरी तरकी से जख्मी हो गया। किसी तरह से तेंदुए से हाथापाई कर अपनी जान बचाई। घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रंेेज की है। जहां बढईया निवासी भूरे प्रसाद पुत्र बांके 42 वर्ष खेत में खाद डाल रहा था। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हो-हल्ला कर किसी तरह तेंदुए को भगाया। जिससे उसकी जान बच सकी। घायल किसान को इलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल किसान को आर्थिक सहायता दी जायेगी।

कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो किशोरों की दबकर मौत
बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौवन परसौली त्रिकोलिया में अचानक रात्रि में तेज बरसात होने से कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई। जिसमें दो बच्चों की दबकर मौत हो गई। मंगलवार को कुसमा पत्नी रामतेज निवासी ग्राम नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया थाना पयागपुर ने पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया में रात्रि बरसात के दौरान कच्ची दीवार गिरने से विश्राम पुत्र रामतेज उम्र करीब 16 वर्ष व अमन पुत्र रामतेज उम्र करीब 10 वर्ष निवासी नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया थाना पयागपुर की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलग-अलग जगहों पर डूबने से तीन बच्चों की मौत
खैरीघाट/फखरपुर, बहराइच। जिले के बेहडा गांव निवासी चचेरे भाई मंगलवार दोपहर आम बीनने के लिए जा रहे थे। तभी पानी के गड्ढे में पैर फिसलने से पानी में डूबने लगे। बचाने दौड़े चचेरा भाई पानी में डूब गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी गुलशन मिश्रा 13 पुत्र अजय मिश्रा व सागर मिश्रा 11 चचेरे भाई थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे सभी घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में आम बीनने के लिए गए। वहां पर रास्ते में बारिश का पानी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में भरा हुआ था। बारिश के पानी में गुलशन नीचे गिरकर डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में सागर भी डूब गया। कुछ देर तक जब सभी घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने गड्ढे के पानी में दोनों के डूबे होने की जानकारी दी। दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे दो परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भारी भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई। मालूम हो कि घर से घटनास्थल की दूरी एक किलोमीटर है। प्रभारी निरीक्षक एस.के.सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी गड्ढे में भरा हुआ था, जिसमें डूब कर चचेरे भाइयों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिवार के लोगों से वार्ता की जा रही है। वार्ता के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं थाना फखरपुर अन्तर्गत पक्का कुंआ बुबकापुर में मंगलवार दरियाव पुरवा के पीछे पुरानी नदी में बालक मछली का शिकार करने गया थां। मछली का शिकार करते-करते बालक गहरे पानी चला गया। जहां 10 वर्षीय बालक सुफियान पुत्र नसीर अहमद की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें