ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सेवानिवृत्त कर्मचारी राम तीरथ को दी गई भावभीनी विदाई : विकास खंड कैसरगंज मुख्यालय पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 1, 2025

कैसरगंज, बहराइच। विकास खंड कैसरगंज मुख्यालय पर कार्यरत पत्रवाहक राम तीरथ के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक सभागार में हुए इस समारोह के दौरान उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए नम आंखों से विदाई दी गई। पत्रवाहक पद पर कार्यरत रहे राम तीरथ ने अपनी पूरी सेवा अवधि में ईमानदारी, लगन और निष्ठा से कार्य किया। 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव हनुमत सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी कैसरगंज सचिन भारतीय ने अपने संबोधन में कहा कि “राम तीरथ ने अपने कर्तव्यों का हमेशा निष्ठा से पालन किया है। ब्लॉक परिवार उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। हम सभी उनके उज्जवल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हैं।” समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी (एडीओ आईएसबी), वैदेही रमण वर्मा (एडीओ समाज कल्याण), स्वामीदीन चौधरी, जेई सुरेश कुमार गौतम, जेई अमित कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र स्वरूप (लेखाकार), मतलुब उर रहमान, शरद कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक), हरीश कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें