सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को उपहार भेंटकर दी गई विदाई : सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 30, 2025
बहराइच। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति होने वाले पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर विदाई दी गई। रविवार को 06 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर विदाई दी गई। मु.आ.अखिलेश सिंह, मु.आ. रामऔतार, मु.आ. जयनाथ चौहान, मु.आ. राम सागर प्रसाद को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग तथा मुख्य आरक्षी मो.सुलेमान, मु.आ. नईम खाँ को कुरआन मजीद, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह यादव, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक चन्द्रभूषण साहनी व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन