सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंटकर दी गई विदाई : सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
Kunwar Diwakar Singh
Sat, May 31, 2025
बहराइच। तीन पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 31 मई को सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप सहायक उ.नि.तकनीकी राजीव कुमार मिश्रा व उ.नि. विनोद कुमार को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग तथा कुक बलराम सिंह को ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया। उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन