ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

खेत में चारा काटने गई महिला की मौत : परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 28, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कोतवाली कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर 2 के मजरा पांडेपुरवा में रीना यादव पत्नी सहजराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना पत्नी सहजराम समय करीब 1 बजे अपने घर के पास ही खेत में जानवरों को चारा काटने के लिए अपनी खेत गई हुई थी कि उसकी खेत में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा काफी देर हो जाने पर जब वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रीना की तलाश शुरू कर दी। रीना को तलाशते हुए जब खेत पहुंचे तो रीना वहां मृत हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने बताया कि रीना के पास मौजूद मोबाइल भी गायब है। रीना के चेहरे कंधे और हाथो पर कई गहरी चोटे मिली हैं। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने रीना का गला दबाकर हत्या कर दी है स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया है पुलिस मौके पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कैसरगंज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने इस कृत्य में अंजाम दिया है उनको तत्काल कठोर से कठोर दंड दिया जाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव ने बताया कि भविष्य में ऐसी दोबारा दूसरे लोगों के साथ घटना ना हो क्योंकि गांव देहात की महिलाएं अक्सर जानवरों के चारा लेने के लिए खेत की और जाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें