ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई : रूपईडीहा में अवैध परिवहन संचालन एवं टूर-ट्रेवल एजेंसियों के विरुद्ध चलाया गया व्यापक अभियान

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 2, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को रूपईडीहा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित परिवहन सेवाओं एवं टूर-ट्रेवल एजेंसियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, यात्रीकर अधिकारी अवधराज गुप्ता तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नानपारा एवं टीआई रंजीत भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों की सहभागिता रही। इस दौरान पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया तथा निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 06 वाहनों को बंद कराया गया। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) का भी सहयोग प्राप्त हुआ। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।रूपईडीहा क्षेत्र से अवैध रूप से संचालित बसों एवं अन्य चारपहिया वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संचालित विभिन्न टूर एवं ट्रेवल एजेंसियों की भी जांच की गई। जांच के दौरान शुक्ला टूर एंड ट्रेवल्स तथा शुभ यात्रा टूर एंड ट्रेवल्स में आवश्यक वैध अभिलेख एवं पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। मौके पर उपलब्ध अभिलेखों को जांच हेतु कब्जे में लिया गया तथा संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने प्रतिष्ठान का विधिवत पंजीकरण कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें