ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक : जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 5, 2026

बहराइच। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 28 जून से पल्स पोलियो अभियान का जनपद में प्रारम्भ होगा। अभियान के अन्तर्गत जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा निर्देश दिया गया कि अभियान की सफलता हेतु तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अन्तरविभागीय बैठके समय से आयोजित कर अभियान से पूर्व ही माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाय। डीएम ने कहा कि बूथ दिवस 28 जून को बूथ कवरेज बढ़ाने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा सघन पर्यवेक्षण किया जाए जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल, तेजवापुर एवं विशेश्वरगंज के अलावा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा लाभार्थियों का भुगतान न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान न करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डब्ल्यू.एच.ओ. के एसएमओ, जेएसआई के प्रतिनिधि तथा डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें