ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मेडिकल कालेज में युवाओं ने लिया तंबाकू से दूर रहने का संकल्प : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, बताया तंबाकू सेवन का भयावह भविष्य

Kunwar Diwakar Singh

Sat, May 31, 2025

बहराइच। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में तंबाकू उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू और नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू न केवल शरीर को भीतर से खोखला करता है, बल्कि यह व्यक्ति की सामाजिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं इस लत से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इच्छाशक्ति को तंबाकू छोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा, “अगर व्यक्ति मन से ठान ले, तो किसी भी बुरी लत से निजात पाना संभव है।” इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश, डीपीएम सरजू खान, एनसीडी क्लीनिक के विवेक श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमएस डॉ. परितोष मिश्रा, मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. रिजवान सहित मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर “तंबाकू का शौक किस्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तंबाकू नहीं” का संदेश गूंज उठा, जिसने माहौल को जागरूकता और संकल्प से भर दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि तंबाकू सेवन पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो वर्ष 2030 तक दुनिया भर में हर वर्ष इससे लगभग 83 लाख लोगों की मौत होने की आशंका है। संदेश स्पष्ट है तंबाकू नहीं, जीवन चुनें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें