ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

वन्य जीव सक्रियता क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं खोजी टीमें : हिंसक वन्य जीव की खोज में भोपाल व बंगाल की विशेषज्ञ टीमों की ली जा रही है मदद

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अन्तर्गत 09 सितम्बर की रात्रि को ग्राम-परागपुरवा, पोस्ट-मझारा तौकती, थाना व तहसील-कैसरगंज एवं 11/12 सितम्बर की रात्रि लगभग 03 बजे ग्राम-भौरी, गजरा-बहोरवा, पोस्ट-मझारा तौकती, थाना-बौण्डी, तहसील-महसी में अज्ञात वन्य जीव द्वारा किये गये हमले के दृष्टिगत प्रभाग स्तर एवं उच्च स्तर से गश्ती दलों का गठन किया गया है जो दिवस/रात्रि वन्य जीव सक्रियता क्षेत्रों में गश्त की कार्यवाही कर रही हैं। यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच राम सिंह यादव ने बताया कि भोपाल एवं बंगाल से दो विशेषज्ञ टीम को मय थर्मल ड्रोन के साथ बुलाया गया है जिनके द्वारा वन्य जीव सकियता वाले क्षेत्र में पहुँचकर हिंसक वन्य जीव को खोजने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त एक अन्य ड्रोन कैमरे को चलाकर वन्य जीव को खोजने की कार्यवाही की जा रही है। गश्ती दलों द्वारा कैमरा ट्रैपस को संवेदनशील स्थलों पर स्थापित किया गया है। जिससे उपद्रवी वन्य जीव के आवागमन को खोजा जा सके। वन्य जीव के हमले से प्रभावित ग्रामों में सोलर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। ताकि वन्य जीव की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। उक्त के दृष्टिगत सम्भावित स्थानों पर 03 ट्रैपिंग केज लगाये गये हैं। गश्ती टीमों द्वारा पैदल चलकर सक्रिय वन्य जीव को चिन्हित किये जाने एवं पगमार्क खोजने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें