ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए सीआरओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न : कार्य की प्रगति में अपेक्षित तेज़ी जायी जाय

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 11, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, की समीक्षा के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) देवेन्द्र पाल सिंह ने सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष से सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.), अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.) एवं खण्ड विकास अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान सीआरओ श्री सिंह ने सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के उपरान्त एईआरओ लागिन से उनके अनुमोदन/विलोपन के लिए की गई कार्यवाही, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुमोदन, ई-बीएलओ ऐप से प्राप्त परिवर्धन, संशोधन व विलोपन डाटा का एईआरओ लागिन से अनुमोदन सम्बन्धी कार्या की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति में अपेक्षित तेज़ी जायी जाय। श्री सिंह ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि निर्वाचन जैसे अपरिहार्यता वाले कार्य को समयसीमा के अन्दर सम्पन्न करायें। सीआरओ ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि आगामी 03 दिवस की कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही अपेक्षित कार्यवाही की जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें